फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   inspection done by the offficers.

Udham Singh Nagar News: पेशकार के कक्ष में पुरानी फाइलें देख कुमाऊं कमिश्नर हुए नाराज

Wed, 19 Feb 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
inspection done by the offficers.
सितारगंज। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को सितारगंज के एसडीएम व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम के पेशकार के कक्ष में छह-सात माह पुरानी फाइलें देखकर नाराज हो गए। कमिश्नर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम कोर्ट के वादों की फाइलों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बताया कि सितारगंज के एसडीएम कोर्ट में 65 ऐसे मामले सामने आएं हैं जो तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि कोई फाइल कोर्ट में आती है तो वह दर्ज होनी चाहिए। जांच में छह-सात माह से पेशकार कक्ष में रखी कई फाइलें मिली जो कोर्ट में कहीं दर्ज नहीं हैं। इस पर कमिश्नर ने डीएम को कमियों के साथ निरीक्षण रिपोर्ट भेजकर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने लंबित वादों में समय से साक्ष्य प्रस्तुत न करने पर लेखपाल व पैरवी न करने पर एडीजीसी का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी न्यायालय वाद पंजिकाओं का परीक्षण किया व पंजिकाओं का उचित रख रखाव के निर्देश दिए। एसडीएम रवीन्द्र कुमार जुवांठा ने बताया कि न्यायालय में जनवरी तक 418 राजस्व वाद पंजीकृत हैं। 22 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने जनसमस्याएं सुनी व अधिवक्ताओं से भी संवाद किया। कुमाऊं कमिश्नर ने सितारगंज चीनी मिल के 22 मेगावाट के पॉवर प्लांट का निरीक्षण भी किया। वहां पर एडीएम अशोक कुमार जोशी, तहसीलदार पूजा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed