फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Injured Rohit referred to Delhi, magistrate inquiry will be done in the case

Udham Singh Nagar News: घायल रोहित दिल्ली रेफर, मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच

Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Injured Rohit referred to Delhi, magistrate inquiry will be done in the case
निजी अस्पताल मेें भर्ती सूर्या रोशनी में हुई घटना में घायल रोहित। संवाद 
काशीपुर। बल्ब बनाने वाली फैक्टरी में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को काशीपुर के अस्पताल से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल रेफर किया गया है। परिवार वालों की स्वीकृति पर फैक्टरी प्रबंधन ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उसे वहां शिफ्ट कराया है। आयुष्मान अस्पताल में भर्ती छह अन्य लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। हाइड्रोजन सिलिंडर फटने के मामले की कुमाऊं कमिश्नर के आदेश पर मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सूर्या रोशनी लिमिटेड फैक्टरी में बीते बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे हाइड्रोजन सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया था। हादसे में मजदूर श्यामू यादव की मौत हो गई थी जबकि रोहित पुत्र कलुआ निवासी चकठीरीया डान थाना भगतपुर मानपुर जिला मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका एक पैर (नीचे से) कटकर अलग हो गया था जबकि दूसरे पैर की हड्डी टूट गई थी है और दोनों हाथों तथा सिर में चोट आई है। हालांकि वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

घायल रोहित को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए फैक्टरी प्रबंधन ने परिजनों की स्वीकृति पर उसे काशीपुर के निजी अस्पताल से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में घायल अन्य 11 लोगों का काशीपुर अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसमें से पांच लोगों को शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत में सुधार होने पर शनिवार को बरेली के बहेड़ी क्षेत्र के गुहारी गोटिया निवासी गौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह, हरिया वाला निवासी गिरिजा देवी पत्नी मनोज पाल, काशीपुर के इस्लामनगर बसई निवासी मनीषा पुत्री चंद्रपाल, टांडा उज्जैन निवासी ज्योति पुत्री मदन कुमार, बरेली के थाना नवाबगंज सहजपुर निवासी सजनी पुत्री सियाराम और शुभम को भी छुट्टी दे दी गई है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि फैक्टरी में हुई घटना की एक रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed