{"_id":"621fb1e6567d3720cb73a91e","slug":"industry-in-sidcul-rudrapur-rudrapur-news-hld4552647159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल की 60 कंपनियां सीईटीपी लाइन से नहीं हुई कनेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिडकुल की 60 कंपनियां सीईटीपी लाइन से नहीं हुई कनेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सिडकुल के सेक्टर-3 और 4 में स्थित 60 कंपनियों से निकलने वाला गंदा पानी सीवर लाइन के माध्यम से सीईटीपी प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है। कंपनियों से निकलने वाले गंदे पानी से सिडकुल के 60 उद्यमियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को सिडकुल सभागार कक्ष में सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक हुई। इसमें सोसाइटी के कोर समिति के सदस्यों की ओर से प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि सेक्टर तीन और चार की लगभग 60 उद्योगों को सीईटीपी (कॉमन इफ्लूयंट ट्रीटमेंट प्लांट) लाइन से नहीं जोड़ा गया है। उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में अपेक्षित सुविधाओं को सुचारु करने, अस्पताल को सिडकुल की सड़क से जोड़ने आदि पर चर्चा की गई। सदस्यों ने कहा कि सिडकुल की जर्जर सड़कों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिडकुल की कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कहा कि चार से 11 मार्च तक सिडकुल में सुनियोजित रूप से सभी कारखानों में सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। बैठक में आशुतोष शर्मा, मनोज त्यागी, डीसी बिष्ट, गजेंद्र सिंह, श्रीकर सिन्हा, दिवाकर दूबे, अनीत सिंह, रवीशरण, राजेश मिश्रा आदि थे।