{"_id":"58a352204f1c1b110dd847f9","slug":"indo-nepal-border-on-red-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर रेड अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारत नेपाल सीमा को बीते दिवस से ही सील कर दिया गया है। नेपाल सीमा पर चप्पे-चप्पे पर सशस्त्र सीमा बल के जवान तैनात कर दिए हैं। नेपाल सरकार द्वारा भी अपनी सीमा में नेपाल सशस्त्र प्रहरी तैनात किए हैं।
इस दौरान ऐसे लोगों को गहन चेकिंग के बाद भेजा जा रहा है जो अपने देश की सीमा में जा रहे हैं। नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की सभी चौकियों पर तैनात जवान अपने अपने क्षेत्र में लगातार गश्त कर रहे हैं। यूपी से लगी बन महोलिया, बग्घा चौवन, चूका पुल, पोली गंज, सुनपहर, सरपुड़ा, गुलड़िया, साईफन पुलिया पर बैरीकेटिंग लगाकर गहन चेकिंग शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड के साथ ही यूपी में भी बुधवार को ही मतदान को देखते हुए गहन जांच पड़ताल की जा रही है।