{"_id":"d4fc96141f6e3a35be337f4e3078047b","slug":"indira-amma-lines-being-contracted-to-provide-food-at-eateries-effort-gupta-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रा अम्मा की तर्ज पर अनुबंधित ढाबों पर खाना दिलाने का किया जा रहा प्रयास: गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रा अम्मा की तर्ज पर अनुबंधित ढाबों पर खाना दिलाने का किया जा रहा प्रयास: गुप्ता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि 400 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। बसें मिलते ही अलग-अलग रूटों पर बसें चलाई जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को काशीपुर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बैठक लेने पहुंचे परिवहन निगम बोर्ड के उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि वह खुद रूटों पर चेकिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से अनुबंधित ढाबों पर यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही है।
विज्ञापन
सरकार इंद्रा अम्मा की तर्ज पर 30 रुपये में ढाबों में भोजन मिल सके इसके लिए विचार कर रही है। इसे शीघ्र अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा वह रोडवेज को पीपीपी मोड़ में देने के लिए व्यक्तिगत रुप से सहमत नहीं है। इसका कारण पुराने अनुभव अच्छे नहीं मिलना है। उन्होंने कहा कि निगम को 2014-15 में 33 करोड़ का घाटा हुआ था। लेकिन इस बार यह घाटा चार पांच करोड़ रह गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन