{"_id":"581e19b74f1c1bad31439086","slug":"india-will-be-the-youngest-player-to-play-in-the-plan-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया योजना में खोजे जाएंगे युवा खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया योजना में खोजे जाएंगे युवा खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को ऊंचे स्तर पर उठाने के लिए युवा कल्याण विभाग खेलो इंडिया योजना के तहत जनपद के गांवों में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराएगा। युवा कल्याण विभाग अधिकारी मोहन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया के तहत ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए अगले हफ्ते से खेलकूद प्रतियोगिताएं कराएगा। योजना के तहत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
गांवों में रहने वाले युवाओं में खेल के प्रति जुनून और उनकी प्रतिभा को देखते हुए खेलो इंडिया के माध्यम से ऐसी छुपी प्रतिभाओं को ढूंढा जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए खेल के क्षेत्र में नाम बनाने और राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतिभाओं के लिए दरवाजे खुल जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी के प्रति युवाओं में जुनून को देखते हुए युवा कल्याण विभाग सबसे पहले कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों को तलाश करेगा। चुने गए खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य स्तर पर खेलने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके तहत जिले में खेलो के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा और इसके साथ ही खेल के क्षेत्र में युवा बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।