फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Independent Ranjeet and Congress's Ashfaq became the new councilor of the corporation

निर्दलीय रंजीत और कांग्रेस के अशफाक बने निगम के नए पार्षद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Independent Ranjeet and Congress's Ashfaq became the new councilor of the corporation
जीत के बाद समर्थकों के साथ कांग्रेसी पार्षद मोहम्मद अशफाक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नगर निगम के उप चुनाव में वार्ड-36 के पार्षद पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार को 33 मतों से हराया जबकि वार्ड-13 के पार्षद पद पर कांग्रेस प्रत्याशी मो. अशफाक ने निर्दलीय मनोज सिंह धामी को सात मतों से पराजित किया। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी धामी की ओर संदेह व्यक्त करने पर दोबारा मतगणना हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई, जिस पर उनकी भाजपाइयों के साथ नोकझोंक भी हुई। इस पर पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट एएन झा इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। वार्ड 36 से पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत ने 436 मतों के साथ विजय प्राप्त की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी जितेश कुमार को 33 मतों से पराजित किया। जितेश को 403 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी अशोक सागर 235 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि नोटा में तीन मत पड़े। इसके बाद वार्ड नंबर-13 के उप चुनाव के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी अशफाक को सर्वाधिक 491 मत मिले, भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मनोज धामी को 485 मत और निर्दलीय आरिफ को 90 मत मिले। इसी बीच निर्दलीय प्रत्याशी धामी ने दोबारा मतगणना की मांग की। दोबारा मतगणना शुरू होने के कुछ समय बाद कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा आदि मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बावजूद प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा और दो से अधिक बार रिकाउंटिग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वहां पर भाजपा दक्षिणी मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील यादव व ललित बिष्ट आदि की कांग्रेसियों से तीखी झड़प हो गई। इसके बाद हुई मतगणना में अशफाक को 489, धामी को 482 व आरिफ को 93 मत मिले जबकि 10 मत नोटा में पड़े। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में अशफाक सात मतों से व वार्ड-36 में रंजीत 33 मतों से जीते।
उप चुनाव में भाजपा नहीं बचा सकती अपनी प्रतिष्ठा
रुद्रपुर। नगर निगम के पार्षदों के दो रिक्त पदों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मामूली शिकस्त झेलनी पड़ी। वार्ड -36 में भाजपा के प्रत्याशी अशोक सागर तीसरे स्थान पर रहे जबकि वार्ड 13 में भाजपा के पूर्व पार्षद स्व. प्रकाश धामी के बड़े भाई मनोज धामी दूसरे स्थान पर रहे। धामी भले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उप चुनाव लड़े थे लेकिन पर्दे के पीछे भाजपा उन्हें पूरा समर्थन कर रही थी। जीत के बाद उन्हें भाजपा में शामिल करने की तैयारी भी थी, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी अशफाक से सात मतों से हार गए।

वार्ड 36 में भाजपा के प्रत्याशी अशोक सागर थे। भाजपा विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह समेत समेत कई पदाधिकारी उनके लिए प्रचार कर रहे थे। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत को समर्थन दे रहे थे। इस कारण इस उप चुनाव से ठुकराल की प्रतिष्ठा भी जुड़ी थी। रंजीत इससे पहले भाजपा में थे लेकिन चुनाव चिन्ह न मिलने से नाराज होकर उन्होंने बागी बनकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उप चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। रंजीत की जीत पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व अन्य समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इधर, वार्ड 36 में निर्दलीय मनोज धामी ने कांग्रेस प्रत्याशी अशफाक को कड़ी टक्कर दी, लेकिन आखिर में उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा।

रुद्रपुर में जीत के बाद समर्थकों के साथ पार्षद रंजीत, साथ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।  संवा

रुद्रपुर में जीत के बाद समर्थकों के साथ पार्षद रंजीत, साथ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल। संवा- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed