फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Incroachment in Kichcha

Udham Singh Nagar News: किच्छा में 195 दुकानों पर चला बुल्डोजर

Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Incroachment in Kichcha
विरोध कर रहे पालिकाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य को ले जाती पुलिस की बस
किच्छा। प्रशासन ने शनिवार को हल्द्वानी रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 195 दुकानों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का विरोध कर रहे पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली समेत 19 लोगों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया। दो धर्मस्थलों को हटाने के लिए प्रशासन ने तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग, चकबंदी विभाग, तहसील प्रशासन के साथ नगरपालिका की टीम पुलिस फोर्स और चार बुल्डोजर के साथ रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और टीम ने मीट की दुकानों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। बंडिया रेलवे क्रॉसिंग तक की 100 से अधिक दुकानों को टीम ने ढहा दिया। इस दौरान दुकानदार अपने रिश्तेदारों के साथ अपना-अपना सामान संभालते नजर आए। कई जगहों पर अधिकारियों के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


अभियान का विरोध करने के लिए पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली के नेतृत्व में कांग्रेसी मौके पर पहुंचे। चेयरमैन, विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़ समेत 19 लोगों की कोतवाल से नोकझोंक हो गई। इसके बाद वे धरने पर बैठे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन लोगों को बसों में भरकर कलकत्ता फार्म पुलिस चौकी ले गई। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोनिवि के एई प्रकाश लाल के मुताबिक रेलवे लाइन से 24 मीटर तक दुकानों का अतिक्रमण हटाया जाना है। इस दौरान एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, लोनिवि के ईई दिनेश प्रसाद डोगियाल, एई प्रकाश लाल,तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी, पालिका के ईओ गुरमीत सिंह, सीओ ओम प्रकाश शर्मा, कोतवाल धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।




आसपास के थानों से भी बुलाई गई फोर्स

किच्छा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में विरोध की आशंका के चलते सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि किच्छा कोतवाली के अलावा पुलभट्टा, सितारंगज से भी पुलिस बुला ली। साथ ही जिला मुख्यालय से एक पलाटून पीएसी के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुलिस तैनात रही।



इन्हें किया गया गिरफ्तार

गुलशन कुमार, देवभूमि व्यापार मंडल की युवा टीम के अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी, राजेश प्रताप सिंह, राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बाबू, जीवन जोशी, छात्रनेता अंग्रेज सिंह, रमेश तिवारी, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष सुनीता कश्यप, जमील अहमद, नंद लाल कोली,पवन, नितिन शर्मा, मनप्रीत सिंह, अकील मलिक, शराफत अली, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार, नितिन फुटेला।



अभियान के चलते यातायात रूट डायवर्ट

किच्छा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पुलिस ने नगर का यातायात भी डायवर्ट कर दिया। हल्द्वानी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास पर ही रोक लिया। रेलवे स्टेशन पर सड़क के बीच बैरिकेडिंग लगा दी। दीनदयाल चौक से भी आवाजाही पर रोक लगा दी। बंडिया चौराहे पर प्रशासन ने रेलवे फाटक बंद करा दिया।



रेलवे स्टेशन से बंडिया चौराहे तक इनकी दुकानें हुईं ध्वस्त

कपिल गुप्ता, साहिद, पंकज जायसवाल, मान सिंह, अर्जुन, नन्हें, राजू, दीपक, सलीम, गुलशन, होरी लाल, शेर मोहम्मद, दिनेश कुमार, साबिर अहमद, अकील अहमद, शकील अहमद, अमित अग्रवाल, भगवान दास, शांति स्वरुप, राकेश, इम्तियाज, भगवती शरण, ओम प्रकाश सक्सेना, रमेश, चंद्रशेखर जोशी, रमेश जोशी, इसरारुल हक, जीवन जोशी, दोद राज मौर्य आदि।



गुलशन का परिवार सड़क पर आया

किच्छा। रेलवे स्टेशन के पास गुलशन का परिवार शनिवार को सड़क पर आ गया। गुलशन स्टेशन किनारे झोपड़ी बनाकर कई दशकों से रहता था। बताया जा रहा है कि चाय बेचकर वह अपनी आजीविका चलाता था। इसके परिवार में नीलू, काजल और विद्या तीन बेटियां जबकि सोनू और आकाश दो बेटे हैं। शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी से अभियान शुरू किया तो यह बच्चे रोते बिलखते नजर आए। इन लोगों ने अपनी झोपड़ी से सामान निकालकर रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी की ओर निकाला लेकिन वहां तैनात रेलवे पुलिस ने भी वहां सामान नही रखने दिया बाद में इन लोगों ने अपना सामान सड़क की दूसरी ओर पहुंचाया।



अपनी-अपनी बात

1. व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे: विधायक

किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने पीड़ितों के पुनर्वास की मांग की है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी रोड पर ये दुकानदार पिछले 40 से 50 वर्षों से यहां पर बैठकर अपने परिवार की आजीविका चला रहे थे। प्रशासन की कार्रवाई से ये दुकानदार लाखों के कर्ज तले दब गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अब व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। संवाद



2. व्यापारियों के पुनर्वास को गंभीरता से प्रशासन : पालिकाध्यक्ष

किच्छा। पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली ने कहा कि आज प्रशासन ने जिन लोगों की दुकान ढहाईं हैं वे चार दशकों से यहां अपनी आजीविका चला रहे थे। प्रशासन को इनके पुनर्वास को गंभीरता से लेना चाहिए। आज की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी इन दुकानदारों के हितों के लिए संघर्ष करेगी। प्रशासन ने अगर 24 मीटर जगह लेनी है तो सड़क के बीच से दोनों ओर 12 मीटर जगह ले ले।




3. धार्मिक संरचनाओं को तीन दिन का समय दिया: एसडीएम

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बेनी नदी तक लगभग 195 अतिक्रमण शनिवार देर शाम तक ढहाए जा चुके हैं। हल्द्वानी रोड पर अतिक्रमण की जद में आने वाले दो धार्मिक संरचनाओं को तीन दिन का समय दिया गया है ताकि जद में आ रहे धार्मिक संरचनाओं को अपनी अपनी भावनाओं के अनुसार संचालक अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर सकें।

विरोध कर रहे पालिकाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य को ले जाती पुलिस की बस

विरोध कर रहे पालिकाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि समेत अन्य को ले जाती पुलिस की बस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed