{"_id":"6472496239294edd5c0ca882","slug":"incroachment-in-khatima-khatima-news-c-8-1-152597-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा में सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण
Sat, 27 May 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
खटीमा के वनगवां में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण ध्वस्त कराती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। यूपी से सटे ग्राम वनगवां-रघुलिया में सरकारी भूमि पर मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने जेसीबी ध्वस्त कर दिया।
एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर बने मार्ग पर निर्माण कर लिया था जिससे लोगों का आना जाना बंद हो गया था। निर्माण करने वालों को चार माह पूर्व चेतावनी दी गई थी कि वह अतिक्रमण स्वयं हटा लें। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया है। एसडीएम बिष्ट ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होंगे।
बेदखली नोटिस के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा
गदरपुर। सरकारी जमीन पर बसे किसानों और लोगों को बेदखली नोटिस जारी करने के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने नोटिस के विरोध में 29 मई को तहसील परिसर में धरना देने की घोषणा की है।
शनिवार को अनाज मंडी शेड में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पांच दशक से जो लोग एक ही स्थान पर बसे हैं उनको अतिक्रमण बताकर हटाने की कोशिश की जा रही है। इसका यूनियन विरोध करेगी। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी से भी समस्या के निदान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया ने कहा कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए क्या प्रयास किए हैं इसे भी सार्वजनिक करना चाहिए।
शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में वीर सिंह, विनोद गुंबर, हरभजन सिंह, स्वदेश कुमार डंग, सुखविंदर सिंह, वीर सिंह, सेवक सिंह, देवेंद्र सिंह मोहरचंद, जगीर सिंह आदि मौजूद थे।
बेदखली नोटिस मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप
गदरपुर। ग्राम मजरा शीला पावर हाउस कॉलोनी में सरकारी भूमि पर काबिज परिवारों में बेदखली का नोटिस जारी होने से खलबली मची है। शनिवार को ग्रामीणों की गुहार पर विधायक अरविंद पांडेय ने मजरा शीला पावर हाउस कॉलोनी पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक को बेदखली नोटिस दिखाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई होती है तो कई परिवार बेघर हो जाएंगे। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी परिवार को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान मो. शफीक, जगीर सिंह, हरकेश कुमार, राजू रावत, आशा कौर, कश्मीर कौर, दलबीर कौर, रेखा रानी आदि मौजूद थे।
किच्छा बाईपास से भी हटाया अतिक्रमण पर
रुद्रपुर। लोनिवि ने सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। किच्छा बाईपास पर विभाग की टीम ने 50 से अधिक ठेली, फड़ को हटाने के साथ ही दुकानों के आगे बने छज्जों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। टीम की कार्रवाई से बचने के लिए ठेली वाले इधर-उधर भागते नजर आए।
के सहायक अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 20 मीटर चौड़े किच्छा बाईपास में कई जगह अतिक्रमण होने से जाम लगने के साथ ही हादसे भी होते हैं। शनिवार शाम लोनिवि की टीम ने पुलिस के साथ तीनपानी से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। टीम ने जेसीबी से कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटे।
काशीपुर में अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिन का समय
काशीपुर। सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण की जद में आ रहे मकानों पर लाल निशान लगाकर पांच दिन में अतिक्रमण स्वयं हटाने का नोटिस जारी किया। कहा कि यदि स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग बलपूर्वक अतिक्रमण ध्वस्त करेगा और इस दौरान जो भी खर्च आएगा वह अवैध कब्जा वालों से वसूला जाएगा। इस मामले में कोई भी दावा या क्लेम मान्य नहीं होगा।
शनिवार को सहायक अभियंता द्वितीय सिंचाई खंड के आदेश पर विभाग की टीम ने द्रोणासागर राजवाह नहर की पटरी की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम ने अतिक्रमण की जद में आए भवनों पर लाल निशान लगाए। साथ ही नोटिस देकर पांच दिन में अवैध कब्जा हटाने को कहा है। टीम ने रामनगर रोड स्थित बनवारी पेपर मिल से लेकर शुगर मिल तक किए गए अतिक्रमण को चिह्नित किया। विभाग के ईई पुरुषोत्तम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।