फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   increased vigilance at the borders

जिले में अलर्ट जारी, सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी

Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 29 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
increased vigilance at the borders
बार्डर पर चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के नाभा जेल से आतंकियों के फरार होने के बाद ऊधमसिंह नगर जिले में देर रात घोषित हाई अलर्ट दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जनपद की सीमाओं में नाकेबंदी करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर संदिग्धों से गहन पूछताछ की। एसएसपी निर्देश पर एक टीम ने होटलों में भी तलाशी अभियान चलाया। 

विज्ञापन


घटना को लेकर एसएसपी सैंथिल अबुदई ने देर रात ही पुलिस के आला अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर रुद्रपुर, सितारगंज, खटीमा सहित यूपी और नेपाल से सटी सीमाओं में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पुलिस की कुछ टीमें रात से सुबह तक होटल, धर्मशालाओं के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करती रही। खुफिया विभाग भी संदिग्धों की सूची जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार अलर्ट को देखते हुए देर रात की गश्तों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही बीट कांस्टेबलों और चीता मोबाइल को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीपीयू द्वारा भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed