फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Including four cases of wine for two was finally picked, car seized

शराब की चार पेटियों सहित दो दबोचे, कार सीज

Thu, 12 Jan 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से गठित स्टैटिक टीम ने कार में तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की चार पेटियों को ठाकुरद्वारा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।


बुधवार दोपहर सहायक रिटर्निंग अधिकारी दयानंद सरस्वती को किसी ने सूचना दी कि शहर के एक गोदाम से एक कार (डीएल/3सी/बीजे/5287) में शराब लादी गई है। उनके निर्देश पर स्टैटिक टीम ने सूर्या चौकी के पास चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह के साथ कार को रोककर तलाशी ली और कार से चार पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों लोगों ने अपना नाम रामतीरथ निवासी खोराखास संभल (यूपी) और अवनीश शर्मा निवासी पूर्वी संभल बताया। कार में यूपी पुलिस के दो सिपाहियों के होने की भी चर्चा है और कार में पुलिस का स्टीकर भी चिपका हुआ था। यह शराब ठाकुरद्वारा में रहने वाले किसी प्रभावशाली व्यक्ति के पास ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब जब्त कर कार को सीज कर दिया है। एसओ कुंडा संजय पाठक ने बताया कि चारों पेटियों में रायल स्टैग, ब्लैक डाग, इंपीरियल ब्लू, ब्लाइंडर्स प्राइड की बोतल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed