{"_id":"6071faef8ebc3e245801cec2","slug":"inchrochment-in-forest-land-of-kashipur-kashipur-news-hld421245493","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण रोकने को वन कर्मियों ने खुदवाई गहरी खाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण रोकने को वन कर्मियों ने खुदवाई गहरी खाई
विज्ञापन
काशीपुर के करनपुर गांव में वनभूमि पर जेसीबी मशीन से खाई खुदवाते वनकर्मी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए काशीपुर और पतरामपुर रेंज के वनकर्मियों ने करनपुर गांव में आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा पर गहरी खाई खोद दी। कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। वन विभाग द्वारा खाई खोदे जाने की कार्रवाई जारी थी।
रेंजर किशन सिंह शाही ने बताया कि काशीपुर तहसील के करनपुर गांव में 20-22 परिवार वन भूमि पर अनाधिकृत रूप से अपने पशुओं के लिए चारा और अन्य फसलें बोकर अतिक्रमण कर रहे हैं। जंगल में आवाजाही के दौरान ग्रामीणों को जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है।
इस कारण विभाग ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया है। रेंजर शाही के नेतृत्व में शनिवार को वन दरोगा मोहनचंद्र पांडे, ओमप्रकाश, मनवर सिंह, वन आरक्षी सर्वजीत सिंह, कुसुम व सुनीता बेलवाल आदि जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम ने आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा पर जेसीबी से गहरी खाई खुदवा दी। सूचना पर कई ग्रामीणों ने खाई खोदे जाने का विरोध किया। ग्राम पंचायत सदस्य ओंकारदीप सिंहका कहना है कि खोदी जा रही खाई के एक तरफ आबादी और दूसरी तरफ नदी है।
भविष्य में नदी में पानी आने पर वह खाई में भर जाएगा। ऐसे में ग्रामीणों की झोपड़ियों को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। उनका कहना है कि वन विभाग के अधिकारी राजस्व नक्शे से मिलान कर अपनी सीमा में खाई का खुदान करें।
इसमें ग्रामीणों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। ओंकार ने इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। रेंजर किशन सिंह शाही ने बताया कि वन क्षेत्र की भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वहां खाई खोदी जा रही है। यह काम अगले दो तीन दिन चलने की संभावना है।