फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Inaugration by Cabinet minister.

कैबिनेट मंत्री ने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Inaugration by Cabinet minister.
बाजपुर के गांव हरिपुरा हरसान में विकास कार्यो का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री आर्य। - फोटो : BAZPUR
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने करीब पांच करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान आर्य ने गांव हरिपुरा हरसान जीआईसी के विद्यार्थियों के फर्नीचर के तौर पर 100 मेज और 100 कुर्सी देने की घोषणा की। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने कैबिनेट आर्य का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव हरिपुरा हरसान स्थित जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निदान करने की पूरी कोशिश की गई है। गांव हरिपुरा हरसान में बिजली समस्या को देखते हुए बिजलीघर स्थापित किया गया।
विज्ञापन

आर्य ने गांव हरिपुरा हरसान के जीआईसी दो कक्ष, चाहर दीवारी, गांव बन्नाखेड़ा जीआईसी में पुस्तकालय कंप्यूटर कक्ष, शौचालय, गांव रेंहटा माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष, शौचालय, गांव हरसान में माता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य शिलान्यास और लोकार्पण किया। वहां ब्लॉक प्रमुख पति राजकुमार, डीके जोशी, पवन शर्मा, रजनीत सोनू, वीरेंद्र बिष्ट, प्रमोद जोशी, लाल सिंह, योगेश मुनगली, सरताज औलख, पिंटू राणा, गुरमीत सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed