{"_id":"58fba6e44f1c1b9c5c8b533b","slug":"inappropriate-behaviour-with-parents-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में अभिभावकों से अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में अभिभावकों से अभद्रता, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के गेट पर धरना देते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अभिभावक ने स्कूल प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके विरोध में अभिभावकों और उनके परिचितों ने स्कूल में हंगामा काटा। हंगामा बढ़ते देख सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल पहुंच गई। गुस्साएं अभिभावक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर स्कूल गेट के सामने प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
शक्तिनगर नई सब्जी मंडी निवासी शंकर कपूर की पुत्री कुंडेश्वरी रोड स्थित विजन वैली स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूल में फीस और कोर्स की जानकारी लेने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद शंकर की सूचना पर उनके परिचित भी स्कूल पहुंच गए। प्रबंधक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्कूल गेट के सामने धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अभिभावक शंकर ने कहा कि स्कूल द्वारा एक कोर्स चलाया जा रहा है। इसका मुख्य शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चे भी इस काउंसलिंग प्रोग्राम से खुश नहीं हैं। शंकर ने बताया कि इसी बारे में वह वार्ता करने आए थे लेकिन प्रबंधक ने कुछ सुने बिना उनसे अभद्रता शुरू कर दी। जब मामला बढ़ता गया तो किसी ने एसडीएम को इसकी सूचना दे दी। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने शिक्षा विभाग को स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची उप खंड शिक्षाधिकारी वंदना रौतेला भी कुछ देर बात करने के बाद चली गई। आरोप है कि इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी अभद्रता की गई और उन्हें स्कूल गेट से बाहर निकाल दिया गया। प्रदर्शन करने वालों में दीपक वर्मा, मनोज जग्गा, राजीव सेतिया आदि थे।
विज्ञापन
एक अभिभावक को स्कूल काउंसलिंग कोर्स से परेशानी थी, जबकि कोर्स बच्चों के लिए लाभदायक है। यदि वह अपनी बच्ची को नहीं कराना चाहते हैं तो उन पर कोई दबाव नहीं है लेकिन कोर्स बंद नहीं किया जा सकता। इसी बात को लेकर अभिभावक प्रबंधक से नाराज हो गए और अभद्रता करने लगे। बाद में उन्होंने कई लोगों को फोन कर स्कूल बुला लिया। स्कूल स्टाफ ने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन अभिभावक नहीं माने।
जे राव, प्रधानाचार्य, विजन वैली स्कूल काशीपुर।