फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the Memory of Bhagat Singh

शहीदी दिवस श्रद्घापूर्वक मनाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
In the Memory of Bhagat Singh
बाजपुर में शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह ओर पौत्रवधू सुरिंदर कौर - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। लॉक डाउन के चलते लोगों ने शहीदी दिवस घरों में ही शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वकमनाया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव मडैया हट्टू स्थित जनता फार्म निवासी शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह उर्फ बंटी ने परिजनों के साथ घर के अंदर ही शहीदी दिवस मनाया। विश्वजीत ने कहा कि अपने वतन की खातिर सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। हम सबको उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। वहां शहीद भगत सिंह की पौत्रवधू सुरिंदर कौर, मंजीत कौर, अनमोल, रूपमीत कौर, गुरवचन सिंह आदि थे।

इधर सपा यूथ बिग्रेड के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद यादव ने अपने कार्यालय मेें ही चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर अमित कुमार, राहुल यादव आदि थे। लॉक डाउन के कारण सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने अलग-अलग जाकर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed