फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the excitement of the live show, the young singer Gippy Grewal

गायक गिप्पी ग्रेवाल के लाइव शो के लिए युवाओं में उत्साह

Fri, 24 Apr 2015 08:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Fri, 24 Apr 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
In the excitement of the live show, the young singer Gippy Grewal

पंजाबी स्टार एवं गायक गिप्पी ग्रेवाल और कौर बी के लाइव शो को लेकर युवाओं में उत्साह है। यह शो 13 मई को रेडिशन होटल मेें सायं 6.30 बजे से होगा। द दिल्ली दरबार एवं सह संयोजक गिन्नी जिम्मी एंटरटेनर्स पंजाबी स्टार एवं गायक गिप्पी ग्रेवाल और कौर बी लाइव शो प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और टिकट काउंटर खोल दिए गए हैं। 13 मई को गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी गायिका कौर बी भी रंग जमाएंगी। लाइव सिगिंग शो में हर वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। टिकट का मूल्य 25 सौ और 35 सौ प्रति व्यक्ति रखा गया है। टिकट खरीदने के लिए लोगोें की सुविधा को देखते हुए हल्द्वानी, काशीपुर, बाजपुर, बिलासपुर, नानकमत्ता, गदरपुर, किच्छा और रुद्रपुर में काउंटर स्थापित कर टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों की ओर से फेमिली और ग्रुप के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। आयोजन में विशेष रूप से विजय गुंबर, सतीश अरोरा, राकेश अरोरा, संदीप गुंबर, मनप्रीत सिंह, पवन सिंह, केवल बत्रा आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed