फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In the board meeting, a budget of more than eight crores was passed for the development of the city.

बोर्ड बैठक में नगर के विकास के लिए आठ करोड़ से अधिक का बजट पारित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
In the board meeting, a budget of more than eight crores was passed for the development of the city.
खटीमा में पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर पालिका बोर्ड की शांतिपूर्ण बैठक में 8 करोड़ 28 लाख 52 हजार 597 के खर्च का बजट पारित किया गया। बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों एवं स्वच्छता, संजय रेलवे पार्क के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, स्लाटर हाउस आदि की व्यवस्था सुधारने पर सहमति बनी है। बैठक में नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सोनी राणा की अध्यक्षता एवं ईओ गुरमीत सिंह के संचालन में सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याएं गिर्नाइं। बैठक में नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद उन वार्डों की दयनीय स्थिति बताई गई जिन्हें ग्राम सभा से अलग कर नगर में शामिल किया गया। बैठक में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने सभासद विश्वनाथ यादव के अनुरोध पर छठ पूजा स्थल पर सीढ़ी निर्माण कार्य नगर पालिका से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में रेलवे पार्क शहीद स्मारक में दो लाख की लागत से ओपन जिम पार्क निर्माण करने, प्रकाश व्यवस्था के लिए नया ठेका, तहबाजारी की वसूली ठेके के बजाय अब नगर पालिका के स्वयं करने, स्लाटर हाउस में प्रत्येक पशु वध पर 200 रुपये अदा करने, तहबाजारी शुल्क बढ़ाकर ठेला व्यवसायियों से 15 और दुकानदारों से 25 रुपये निर्धारित किया गया। पालिकाध्यक्ष राणा ने सभासदों से विकास कार्यों में सहयोग एवं कर्मचारियों से निष्ठापूर्वक कार्य कराने की अपील की। वहां विधायक भुवन कापड़ी, सभासद संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह, ललिता कन्याल, रेनू भंडारी, सितारा बेगम, शबनम, मुकेश कुमार, महेश राणा, गोकुल ओली, खीमा देवी, संगीता राणा, पावस गुप्ता, नफीस अहमद, सरिता राणा, अकबर हुसैन, असलम अंसारी, वरिष्ठ सहायक विमला जोशी, लिपिक दीपक शुक्ला, मीना बिष्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed