{"_id":"5d7940c58ebc3e93cb76461e","slug":"in-laws-aborted-twice-for-abortions-for-three-lakhs-kashipur-news-hld356317870","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख के लिए प्रताड़ित कर ससुरालियों ने दो बार कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख के लिए प्रताड़ित कर ससुरालियों ने दो बार कराया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने दो बार कराया गर्भपात
पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उसका दो बार गर्भपात भी करा दिया।
मोहल्ला कटोराताल निवासी अंजुम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 22 नवंबर 2015 को मोहल्ला काजीबाग निवासी उबैदुररहमान के साथ हुआ था। निकाह के समय उसकी मां ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया लेकिन इससे ससुराली खुश नहीं थे। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति उबैदुर रहमान, ससुर शमशाद हुसैन, सास बानो, जेठ इरशाद हुसैन, ननद फातमा व रुकैइया उससे दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। उसकी मां ने जैसे तैसे उसके खाते में एक लाख रुपये डलवाए। पति ने धीरे-धीरे एकाउंट से सारे रुपये निकाल लिए। कुछ दिनों बाद ससुरालियों ने दोबारा 3 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर उक्त लोग अकसर उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई तो ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। तीसरी बार गर्भवती होने पर पति उसका फिर गर्भपात कराने लगा। विरोध करनेे पर फरवरी 2018 में उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके में रहने लगी। 24 अगस्त 2018 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि उसका दहेज में तीन लाख रुपये नहीं लाने पर उसका ससुर बेटे का तलाक कराकर उसकी दूसरी शादी कराने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पति समेत सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।