फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Kashipur, the roads are choked due to increased pressure of vehicles.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़कों का दम फूला

Wed, 06 May 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
In Kashipur, the roads are choked due to increased pressure of vehicles.
काशीपुर। वाहनों की बेहिसाब वृद्धि होने से क्षेत्र की सड़कों पर निरंतर दबाव बढ़ता जा रहा है। 13 वर्षों में काशीपुर में करीब 2,29,550 वाहन पंजीकृत होने और दूसरे राज्यों के वाहनों के आवागमन से बुनियादी ढांचा हांफने लगा है। वहीं दुर्घटनाओं होने से सड़कें भी खून से लाल हो रही है।
विज्ञापन

काशीपुर में अगस्त 2013 में एआरटीओ कार्यालय की स्थापना हुई। यहां जसपुर, काशीपुर, बाजपुर आदि क्षेत्रों के वाहनों का पंजीकरण होता है। पहले साल वाहनों की नाममात्र संख्या थी। सड़कें भी खाली थी और दुर्घटनाएं भी कम होती थी। हर साल वाहन का दबाव बढ़ने से सड़कों का दम निकलने के साथ ही हादसे भी बढ़ गए।
विज्ञापन

आरओबी बनने के बाद भी काशीपुर को न तो जाम से निजात मिला और न टूटी सड़कों से। हर साल गाड़ियां बढ़ रही हैं। शहर से बाहर निकलने के लिए लोगों को आधा-पौन घंटा लगता है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी राज्यों से आने वाले वाहन पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रूख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ के संकरे रास्तों पर भारी वाहनों के बोझ ने स्थिति विकट कर दी है। यहां घंटों जाम, ईंधन की बर्बादी, उत्पादकता में कमी और उच्च प्रदूषण गंभीर समस्याएं हो रही हैं। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से सड़कों का रखरखाव मुश्किल होता जा रहा है।
रामनगर रोड, आरओबी और कुछ शहर की आंतरित सड़क जर्जर हो चुकी है। वाहनों के टकराने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। आए दिन लोग अपनी जान गवां रहे हैं। पुलिस और परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा अभियान के माध्यम से जागरूक भी कर रहा है। बावजूद इसके वाहन लगातार बढ़ रहे हैं।

ऐसे समझे वाहनों की वृद्धि:
सत्र पंजीकृत वाहन
2013-14 15894
2014-15 16925
2015-16 17814
2016-17 18933
2017-18 22093
2018-19 19773
2019-20 19006
2020-21 12793
2021-22 14075
2022-23 15012
2023-24 17265
2024-25 18658
2025-26 19389
2026-27 1920
कोट:
एआरटीओ कार्यालय में 2,29,550 वाहन पंजीकृत हैं। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सत्र 2024-25 में 7593.45 लाख राजस्व प्राप्त हुए थे। सत्र 2025-26 में 8552 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। यातायात के नियमों के प्रति समय-समय लोगों को जागरुक किया जाता है।
-पूजा नयाल, एआरटीओ प्रशासन काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed