फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In exchange of reservation the leaders made claims to the family members in udham singh nagar

Uttarakhand: कोई पत्नी...तो कोई बेटे और बहू के लिए कर रहा है टिकट की पैरवी, नेताओं ने परिजनों से कराई दावेदारी

Thu, 26 Dec 2024 12:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

रुद्रपुर नगर निगम के छह वार्डों में ही पिछले चुनाव के मुकाबले आरक्षण में बदलाव हुआ है। कई नेताओं को इस बार भी सीट मनमुताबिक नहीं मिली। पार्षद अपने घर का ही हो, इस नीति पर चलते हुए नेताओं ने अपने परिजन और रिश्तेदारों से पार्टी में दावेदारी करा दी है।

विज्ञापन
In exchange of reservation the leaders made claims to the family members in udham singh nagar
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के वार्डों में आरक्षण अपने पक्ष में मुफीद नहीं होने पर नेताओं ने परिजनों से टिकट की दावेदारी कराई है। दावेदारी के बाद नेताजी टिकट को पक्का करने के लिए जुट गए हैं। यही नहीं, कुछ वार्डों में तो नेताजी अपने परिजन का टिकट पक्का मानकर जनसंपर्क में भी जुटे हुए हैं। यह स्थिति भाजपा और कांग्रेस दोनों जगहों पर है।

विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम के छह वार्डों में ही पिछले चुनाव के मुकाबले आरक्षण में बदलाव हुआ है। आरक्षण के चलते पिछले चुनाव को लड़ने से रह गए कई नेताओं को इस बार भी सीट मनमुताबिक नहीं होने पर मायूसी हाथ लगी है। पार्षद अपने घर का ही हो, इस नीति पर चलते हुए कई नेताओं ने अपने परिजन और रिश्तेदारों से पार्टी में दावेदारी करा दी है। बात करें कांग्रेस की तो मेयर के लिए भूरारानी के निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने टिकट मांगा है।

विज्ञापन

अपने वार्ड में उन्होंने अपनी भाभी सुनीता का आवेदन पार्षद के टिकट के लिए महानगर अध्यक्ष को दिया है। निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़े सुनील आर्य ने वार्ड नंबर छह से टिकट मांगा है। पूर्व सभासद नूर अहमद के बेटे इरशाद ने वार्ड 18 से दावेदारी की है। वार्ड नंबर 13 में रहने वाले उमर अली के बेटे राजा ने वार्ड 18 से टिकट मांगा है। वरिष्ठ नेता कालीचरण के बेटे राजा ने वार्ड नंबर 21 से टिकट मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली की पत्नी व वार्ड नंबर 23 से निवर्तमान पार्षद पूजा कोली ने पार्टी से दोबारा टिकट मांगा है। वार्ड नंबर 31 में निवर्तमान सुनीता मुंजाल की बहू पूजा ने टिकट की दावेदारी की है। सुनीता कांग्रेस से पार्षद थीं और कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गई थीं। दोनों ही पार्टियों में नेता अपने परिजनों की टिकट के लिए आला नेताओं से पैरवी कर रहे हैं। वे पार्षद की सीट पार्टी की झोली में डालने का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि पार्टी नेता अपने लोगों को टिकट दिलाने के लिए सिफारिश करते ही हैं। जनता में मजबूत पकड़ रखने वाला, पार्टी के लिए समर्पित व जिताऊ दावेदार को टिकट दिया जाएगा।

किच्छा विधायक के बेटे ने मांगा पार्षद का टिकट
किच्छा विधायक व पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ ने वार्ड नंबर 39 से कांग्रेस से पार्षद के लिए टिकट की दावेदारी की है। वार्ड नंबर 31 एलाइंस में रहने वाले सौरभ राज यूथ कांग्रेस में सक्रिय हैं। उन्होंने महानगर अध्यक्ष को दावेदारी के लिए आवेदन दिया था। इस वार्ड में उनको अन्य दावेदार से चुनौती मिलने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed