{"_id":"6266f774311b0c4bb3216c6f","slug":"in-brazil-para-badminton-mandeep-got-two-gold-chirag-got-silver-medal-rudrapur-news-hld460622695","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील पैरा बैडमिंटन में मनदीप ने दो स्वर्ण, चिराग ने हासिल किया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राजील पैरा बैडमिंटन में मनदीप ने दो स्वर्ण, चिराग ने हासिल किया रजत पदक
ब्राजील में कोच गौरव खन्ना के साथ यूएस नगर के तीनो अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
रुद्रपुर। ब्राजील पैरा बैडमिंटन में बाजपुर की मनदीप कौर ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया जबकि काशीपुर के चिराग बरेठा ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। रुद्रपुर के मनोज सरकार ने दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
19 से 24 अप्रैल तक ब्राजील के साऊ पाऊलो में ब्राजील पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल स्पर्धा का आयोजन किया गया। भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के कोच गौरव खन्ना ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने 28 पदक हासिल किए हैं। इसमें नौ स्वर्ण, छह रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। कहा कि महिला एकल की एसएल-3 श्रेणी में मनदीप कौर ने स्वर्ण व युगल वर्ग की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में मनदीप व मनीषा रामदास ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं मिक्सड डबल की एसएल-3 व एसयू-5 श्रेणी में काशीपुर के चिराग बरेठा व मनदीप कौर ने रजत पदक हासिल किया। एकल वर्ग के एसएल-3 श्रेणी में रुद्रपुर के मनोज सरकार ने कांस्य पदक, युगल वर्ग की एसएल-3 व एसएल-4 श्रेणी में मनोज व विक्रम कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया है। युगल वर्ग के एसयू-5 श्रेणी में चिराग बरेठा व निलेश ने कांस्य पदक हासिल किया है। गौरव खन्ना ने बताया कि वर्ष 2015 से अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने 148 गोल्ड, 141 रजत व 196 कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।