फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Bhootbangla, the policeman ran the young man with a pistol

भूतबंगला में पुलिसकर्मी ने तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
In Bhootbangla, the policeman ran the young man with a pistol
रुद्रपुर। भूतबंगला में एक पुलिसकर्मी ने पड़ोसी युवक को तमंचा लेकर दौड़ा दिया। पुलिसकर्मी ने युवक से गालीगलौज करते हुए उसके पिता के साथ भी मारपीट की। पुुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भूतबंगला निवासी परवेज कुरैशी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला अजीम खान पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे अजीम ने परवेज से फोन पर गालीगलौज की। इसके अलावा उसने परवेज को तमंचा लेकर दौड़ाया। आरोप है कि अजीम ने परवेज के पिता साबिर कुरैशी को कार में बंद कर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

किसी तरह उसके पिता वहां से जान बचाकर भागे। पुलिस के मुताबिक, परवेज और अजीम के बीच बहुत पहले से विवाद चला आ रहा है। कुछ माह पहले परवेज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि अजीम ने उसके घर के पास उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया था। इस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इधर एएसपी अभय सिंह का कहना है कि परवेज की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed