फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   In Bajpur, supporters of the Zilla Parishad candidate created a ruckus at the booth

Udham Singh Nagar News: बाजपुर में जिपं सदस्य प्रत्याशी समर्थकों ने बूथ पर किया हंगामा

Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
In Bajpur, supporters of the Zilla Parishad candidate created a ruckus at the booth
बाजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान के दौरान मतदान केंद्र जीआईसी हरसान के मतदेय स्थल 123 पर मतदान को लेकर हंगामा हो गया। पीठासीन अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी और उसके समर्थकों पर बूथ के अंदर प्रवेश कर हंगामा करने से रोकने पर गालीगलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जिपं सदस्य प्रत्याशी सहित पांच नामजद और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंतनगर विवि के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष डा. पंकज कुमार सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि राजकीय इंटर कालेज के मतदेय स्थल संख्या 123 में वह पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी उमा जोशी अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल के अंदर कक्ष में आकर हंगामा करने लगे। उनकी तरफ से मना करने पर आरोपियों की ओर से गाली गलौज और मारपीट करते हुए धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बांधा डाली गई जिससे करीब तीस मिनट तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। सूचना पर सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले को संभालते हुए मतदान पुनः शुरू कराया गया।

एसपी अभय सिंह ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर जिपं सदस्य उमा जोशी, गांव बरहैनी निवासी खीम सिंह दानू, सरदार दारा दिलेर रंधावा, संजय जैठा, विमला देवी और अन्य के खिलाफ धारा 115/2, 132, 221, 223 बी, 351 /2, 352, 131 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई विनोद फर्त्याल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed