{"_id":"6862e1cef79a9776ae034ae9","slug":"improvement-in-electricity-system-of-jayanagar-area-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-126634-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जयनगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में आया सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जयनगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में आया सुधार
Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर रोड पर स्थित जयनगर क्षेत्र के लोग वर्षों से बिजली किल्लत का सामना कर रहे हैं। इलाके में दिन के साथ ही रात में भी बिजली कटौती होती है। अमर उजाला ने बीते रविवार के अंक में जयनगर, छतरपुर में चार घंटे गुल रही बिजली शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। रात में बिजली गुल होने का मिनट टू मिनट उल्लेख किया था। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता (वितरण) नरेंद्र सिंह टोलिया ने जयनगर क्षेत्र को अशोक लीलेंड कंपनी के पास स्थित आईटीबीटी फीडर से जोड़ने की बात कही थी। यूपीसीएल के एसडीओ अंशुल मदान ने बताया मुख्य अभियंता जयनगर क्षेत्र को आईटीबीटी फीडर से जोड़ने के प्रति गंभीर हैं। जयनगर में अलग से सब स्टेशन बनाने का भी प्रस्ताव है। फिलहाल क्षेत्र को नियमित बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है।जयनगर निवासी प्रकाश चंद्र पांडेय, डिवाइन सिटी निवासी केएस भंडारी ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दो दिन से रात में बिजली गुल नहीं हुई है।
विज्ञापन