{"_id":"637f9d76ca5ba31279700aad","slug":"immense-possibilities-of-entrepreneurship-development-in-the-state-bhatt-rudrapur-news-hld483092558","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में उद्यमिता विकास की अपार संभावनाएं : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में उद्यमिता विकास की अपार संभावनाएं : भट्ट
विज्ञापन
पंतनगर में कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते बायोटेक निदेशक संजय कुमार
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल नारे को ध्येय मानकर देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। पहले जहां स्टार्टअप नहीं के बराबर होते थे, वहीं अब हर महीने लगभग 90 स्टार्टअप शुरू हो रहे हैं। यह बात रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जैव प्रौद्योगिकी परिषद एवं बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैव प्रौद्योगिकी उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
विवि के रतन सिंह सभागार में युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करते हुए मंत्री भट्ट ने कहा कि प्रदेश में उद्यमिता विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए युवाओं से बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान किया। अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. एसके कश्यप ने कहा कि कृषि व जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उद्यमिता विकास की अपार संभावनाएं होने के चलते इसमें युवाओं को अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।
बायोटेक निदेशक डॉ. संजय कुमार ने प्रदेश की जलवायु एवं जैव विविधता को उद्यमिता विकास एवं स्टॉर्टअप का मुख्य आधार बताया। बायोटेक कंसोर्टियम इंडिया लिमिटेड की प्रबंध निदेशक डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने उत्तराखंड को उद्यमिता विकास का हब बताते हुए भारत की उद्यमिता परितंत्र, तकनीकी हस्तांतरण, जैव प्रौद्योगिकी बाजार एवं स्टॉर्टअप इंडिया आदि की जानकारी दी।
विज्ञापन
तकनीकी सत्र में बतौर विशेषज्ञ शकुंतला मिश्रा व राष्ट्रीय विवि लखनऊ के वाणिज्य संकाय डॉ. नरेंद्र यादव ने सफल उद्यमिता एवं प्रभावी बाजार के बारे में बात की। एम्स दिल्ली के अभिजीत बंसल ने उद्यमिता विकास के लिए वित्तीय सहायता देने वाली एजेंसियों की जानकारी दी। आईआईएम काशीपुर के डॉ. सफल बत्रा ने उद्यमिता परितंत्र पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 150 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शोधार्थियों व युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शोधार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से शोधपत्र भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
वहां निदेशक शोध डॉ. अजित नैन, निदेशक प्रसार डॉ. एके शर्मा, डीन डॉ. अलकनंदा अशोक, डीन केपी रावरेकर, डॉ. किशन रावत, डॉ. शर्ली चार्लिस, रुद्रपुर मेयर रामपाल, विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल व गुंजन सुखीजा, उत्तम दत्ता, विवेक सक्सेना व विपिन जल्होत्रा सहित कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुमित पुरोहित, डॉ. कंचन कार्की, डॉ. मणिंद्र मोहन शर्मा, अमित पुरोहित, सचिन शर्मा, अनुज जॉन, जितेंद्र बोहरा, अनुज कुमार, केशव रावत, मनोज कनवाल, भूपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीराम की कथा सुनने पहुंचे मंत्री अजय भट्ट
रुद्रपुर। भगत सिंह चौक स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी पहुंचे और कथा सुनी। कथावाचक पं. कुलदीप ने श्रीराम जन्मोत्सव की लीला का प्रसंग सुनाया। वहां विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा व मंडी परिषद के चेयरमैन कमलेश सेमवाल व धर्मेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों को आर्य समाज के पदाधिकारी ने पटका, ओम चिह्न आदि देकर सम्मानित किया। संवाद
रक्षा राज्य मंत्री ने बढ़ाया नौनिहालों का हौंसला
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर दो स्थित हीरावती माधवानंद जोशी सरस्वती विहार इंटर कॉलेज में में बृहस्पतिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट का प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने स्वागत किया। मंत्री भट्ट और अतिथि ब्लॉक ममता जल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में 14वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा फाल्गुनी जोशी के माता-पिता व क्रिकेट अंडर-17 में चयनित दीक्षांत बोरा को सम्मानित किया गया।
मंत्री ने स्कूल में कंप्यूटर लैब के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने विद्यालय को फर्नीचर देने की घोषणा की। वहां विधायक शिव अरोड़ा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, सुरेश परिहार, पूर्व किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, विकास शर्मा, विवेक सक्सेना, कमलेंद्र सेमवाल, विपिन जल्होत्रा, दिनेश भाटिया, तारा कोरंगा, विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद