{"_id":"58d02e474f1c1be5431a2d69","slug":"imitated-a-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइंका थारु में पकड़ा नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइंका थारु में पकड़ा नकलची
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा/रामनगर।
Updated Tue, 21 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा/रामनगर। फ्लाइंग स्क्वॉयड में शामिल जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक ने थारु राजकीय इंटर कॉलेज में नकल करते एक छात्र को पकड़ लिया। उससे बरामद नकल सामग्री उसकी कॉपी में नत्थी कर जमा करा दी गई। इसके बाद छात्र को पेपर हल करने के लिए दूसरी कॉपी दी गई। थारु राइंका में सोमवार को सुबह 10 बजे से एक बजे की पाली में इंटर का भौतिक विज्ञान का पेपर था।
विज्ञापन
इस दौरान करीब 12 बजे जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक शुभागा आर्य उड़नदस्ते के साथ औचक निरीक्षण पर पहुंची। इस दौरान आर्य ने इंटर विज्ञान वर्ग के छात्र को कॉपी के अंदर नकल की पर्ची रखकर नकल करते पकड़ लिया। आर्य ने छात्र के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की।
विज्ञापन