फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal weapons being imported from UP

110 में करतूस, 25 हजार का माउजर, ढाई हजार रुपये का तमंचा बेच रहे थे युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons being imported from UP
रुद्रपुर में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यूपी से लाकर रुद्रपुर में 25 हजार का माउजर और 25 सौ रुपये का तमंचा बेचा जा रहा है। एसओजी ने कारतूस और तमंचे के जखीरे के साथ दो युवकों को यूपी बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के ट्रांजिट कैैंप थाना क्षेत्र में पिछले कई दिन से अवैध असलहों और कारतूस की सप्लाई हो रही है। एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा कर बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे एसओजी को सूचना मिली कि दो युवक बाइक से मुरादाबाद से असलहे और कारतूस लेकर आ रहे हैं। इस पर एसओजी ने यूपी बॉर्डर पर सघन चेकिंग कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 315 बोर के पांच तमंचे, 10 कारतूस, .22 बोर रिवाल्वर के 67 कारतूस व .22 बोर पिस्टल के छह कारतूस मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने असलहा जब्त कर सिंह कॉलोनी रामपुर व हाल राजा कॉलानी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी प्रदीप राजपूत (18) और थाना कटघर मुुरादाबाद निवासी यश ठाकुर (21) को गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप ने बताया कि वह यश के जरिये मुरादाबाद से असलहे मंगाकर शहर के ट्रांजिट कैंप में बेचता है। उन्होंने बताया कि वह ट्रांजिट कैंप निवासी युवक को असलहा और कारतूस देने जा रहे थे। पुलिस ने उस युवक को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित हत्याकांड के आरोपी को प्रदीप ने दिया था तमंचा
रुद्रपुर। असलहों व कारतूस के जखीरे के साथ पकड़े गए दो युवकों में ट्रांजिट कैंप निवासी प्रदीप ने बताया कि बीती फरवरी में हुए अमित हत्याकांड के आरोपी रोहित सरकार को भी उसने तमंचा दिया था। हालांकि अमित की हत्या गोली मारकर नहीं हुई थी। एसएसपी के अनुसार, प्रदीप ने बताया कि रम्पुरा निवासी प्रमोद राठौर, नंदू और सत्ता कोली के माध्यम से उसकी रोहित सरकार से दोस्ती हुई थी।
पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। अवैध असलहों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में एसओजी ने रविवार शाम शारदा कॉलोनी बिलासपुर से रवि राय को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर का एक पिस्टल व .32 बोर का कारतूस मिला। उसने बताया कि उसने वह पिस्टल और कारतूस अपने मूल निवास लधौरा मुजफ्फरपुर बिहार से लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तमंचों के साथ पकड़े कार सवार दो बदमाश
काशीपुर। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे बरामद हुए हैं।
मंडी चौकी प्रभारी एसआई मनोहर चंद्र ने रविवार शाम ठाकुरद्वारा-काशीपुर बार्डर पर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार सवार युवकों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे और पांच कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी जिला पानीपत (हरियाणा) निवासी विरमपाल और सतीश हैं। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि दोनों आरोपी बाजपुर के निवासी हैं। वे लोगों को सम्मोहित कर ठगी करते हैं। ठगी के दौरान फंसने की आशंका के तहत उन्होंने अपने बचाव के लिए तमंचे रखे हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed