फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal tempo stands operating on the roadside are causing traffic jams

Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे अवैध रूप से चल रहे टेंपो स्टैंड, बन रहे जाम का कारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal tempo stands operating on the roadside are causing traffic jams
काशीपुर। नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों के लिए अवैध रूप से टेंपो का संचालन सड़कों से किया जा रहा है। इसके कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। रेलवे स्टेशन रोड पर आरओबी के पास से टेंपो का संचालन होने से दिनभर आवाजाही प्रभावित होती है।
विज्ञापन


काशीपुर से जसपुर, बाजपुर, प्रतापपुर व मुरादाबाद रोड के लिए टेंपो का संचालन सड़क किनारे से किया जा रहा है। टेंपो चालक सड़क पर ही सवारी को बैठाते और उतारते हैं। ऐसे में दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं पूर्व में कई बार तो सवारियों को बैठाने को लेकर टेंपो चालकों में मारपीट तक हो चुकी है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड के दुकानदार संजय अरोरा, बाजपुर रोड पर दुकानदार आशीष और रामनगर रोड पर पवन कुमार ने बताया कि टेंपो चालक दुकानों के आगे सवारियों के आने का इंतजार करते हैं। टेंपो चालकों से वाहन आगे बढ़ने की बात कहने पर लड़ने-झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क किनारे से टेंपो संचालन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस व यातायात पुलिस से जल्दी कार्रवाई शुरू करायी जाएगी। जो टेंपो चालक यातायात को बाधित करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दीपक सिंह, एएसपी/सीओ काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article