फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal Mining

ढेला से खोद दी 688 घनमीटर मिट्टी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining
काशीपुर के ग्राम बैलजूड़ी में कोसी नदी से लाई गई मिट्टी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ग्राम बैलजुड़ी में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन भवन में भरान के लिए ढेला नदी से 688 घनमीटर मिट्टी का खदान कर लिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश कर रिपोर्ट में जुर्माने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कुंडा थाने के ग्राम बैलजुड़ी में चौधरी गुलाम ख्वाजा अपनी भूमि में गोदामनुमा भवन का निर्माण कर रहा है। निर्माणाधीन स्थल के भरान के लिए उसने ढेला नदी से मिट्टी का खदान कराया है। किसी व्यक्ति ने इस मामले में एसडीएम आकांक्षा वर्मा से शिकायत की। एसडीएम ने लेखपाल दौलत सिंह और चकबंदी लेखपाल राहुल को जांच के लिए मौके पर भेजा। मौके पर खसरा नंबर 314/ 2 पर मिट्टी का भरान होते पाया गया। टीम ने खदान की अनुमति से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा, लेकिन भवन स्वामी मिट्टी भरान की अनुमति से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पैमाइश में 688 घनमीटर अनाधिकृत भरान होना पाया गया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी पर 110 रुपये प्रति घनमीटर की दर से कुल 75 हजार 680 रुपये का पांच गुना कुल तीन लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना होने का अनुमान है। रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, आरोपी के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, बताया गया कि चौधरी गुलाम ख्वाजा आप के एक प्रदेश स्तरीय नेता का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed