फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal Mining: Heated altercation between MLA and SDM

अवैध खनन : विधायक और एसडीएम में तीखी नोकझोंक

Thu, 14 Dec 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 14 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal Mining: Heated altercation between MLA and SDM
एसडीएम गौरव चटवाल से बात करते विधायक आदेश चौहान । संवाद 
जसपुर। फीका नदी में अवैध खनन के मामले में तहसील प्रशासन की ओर से डंपर और जेसीबी को सीज नहीं करने, खनन माफिया के खिलाफ 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को विधायक आदेश चौहान की एसडीएम से तीखी नोकझोंक हो गई। विधायक ने तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन




विधायक चौहान एसडीएम कार्यालय पहुंचे और उन्होंने एसडीएम गौरव चटवाल से मंगलवार को खनन में लगे वाहनों के स्वामियों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी। आरोप लगाया कि अवैध खनन में लगे दो डंपरों और एक जेसीबी को तहसील प्रशासन ने जानबूझकर छोड़ा है। कहा कि वह इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में उठाएंगे। इसको लेकर विधायक और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन




एसडीएम गौरव चटवाल ने विधायक के आरोपों को बेबुनियाद बताकर कहा कि तहसीलदार एक डंपर और एक जेसीबी को तहसील में लेकर आई थी। डंपर को रवन्ना दिखाने पर छोड़ दिया गया जबकि एक जेसीबी अब भी कब्जे में है। जहां पर खनन किया जा रहा था वह पूरन सिंह पुत्र फूल सिंह का खेत था। कहा कि खनन माफिया के खिलाफ जुर्माने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही एक जेसीबी चालक मशीन लेकर फरार हो गया था। नदी में खड़े दोनों डंपर में खनिज सामग्री नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन








अवैध खनन पर रोक लगवाने की मांग



जसपुर। एक किसान ने एसडीएम को पत्र देकर फीका नदी में हो रहे अवैध खनन को रुकवाए जाने की मांग की है। अमनप्रीत सिंह निवासी गांव पतरामपुर ने कहा कि फीका नदी में कई दिन से अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खनन करके अमृतपुर मोजे में स्थित तालाब में डाला जा रहा है जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है।




अवैध खनन की शिकायत करने पर पिता और बेटी को पीटा, केस दर्ज



जसपुर। अवैध खनन को रोकने पर सात लोगों ने एक ग्रामीण और उसकी नाबालिग पुत्री को पीट दिया। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



राजपुर गांव निवासी दिलशाद हुसैन ने कहा कि 29 नवंबर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री स्कूल जा रही थी। तभी अनीस, शकील, अहसान, अख्तर, असलम, आसिफ, फैजान निवासीगण गांव राजपुर ने उसकी पुत्री को पकड़ कर पीट दिया। वह बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटकर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि तुमने हमारा खनन कार्य रुकवाया है जिसका खामियाजा तुझे भुगतना पड़ेगा। 29 नवंबर को उसने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed