फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal construction stopped on land earmarked for Anganwadi Centre

Udham Singh Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिह्नित भूमि पर अवैध निर्माण रुकवाया

Sat, 23 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 23 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction stopped on land earmarked for Anganwadi Centre
गदरपुर। एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने ग्राम मदनापुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चिह्नित भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया। शुक्रवार को ग्राम प्रधान की शिकायत पर तहसीलदार ने अवैध कब्जे की जांच की।
विज्ञापन

ग्राम मदनापुर में आबादी के नाम दर्ज भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवाते हुए संबंधित लोगों को चेतावनी दी। राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार, पटवारी हेमा और चंद्रपाल सिंह सहित अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में उक्त भूमि जो आंगनबाड़ी केंद्र के नाम है को बाल विकास विभाग के संरक्षण में लेने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed