फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   IGNOU study center opened in Khatima Degree College

Udham Singh Nagar News: खटीमा डिग्री कॉलेज में खुला इग्नू का अध्ययन केंद्र

Tue, 24 Jun 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
IGNOU study center opened in Khatima Degree College
खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) का एक नया अध्ययन केंद्र खुल गया है। इस सेंटर के माध्यम से छात्र- छात्राएं बीए और बीकॉम के पाठ्यक्रमों में नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बीए में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, मानवविज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, गणित, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र आदि विषय उपलब्ध हैं। नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र का समन्वयक सहायक अध्यापक डॉ. फखरुद्दीन राही को बनाया गया है।
विज्ञापन

खटीमा के 80 किलोमीटर के दायरे में कोई अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालय या इग्नू अध्ययन केंद्र नहीं होने के कारण यह सेंटर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि यह पहल उच्च शिक्षा को और अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed