फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If you want to go to Rudrapur then wait

रुद्रपुर जाना है तो इंतजार कीजिए....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
If you want to go to Rudrapur then wait
काशीपुर। परिवहन निगम की बसें रोडवेज डिपो में नहीं पहुंचने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो स्थित आरओबी निर्माण के चलते पुलिस प्रशासन ने बसों का एमपी चौक नगर क्षेत्र में संचालन बंद कर चैती तिराहा, स्टेडियम चुंगी से निकालने की व्यवस्था की है। पहले परिवहन की बसें चैती चौराहा होते हुए डिपो में आती थीं लेकिन कुछ दिनों से बस कर्मी डिपो ले जाने के बजाय बाहर से बसें निकाल रहे हैं।
रविवार को आरओबी कंपनी ने डिपो से एमपी चौक को जाने के लिए छोटे वाहनों का भी रास्ता बंद कर बैरियर लगा दिया है। इससे छोटे वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। रविवार को दस बजे के बाद रुद्रपुर जाने वाले यात्रियों का जमावड़ा लग गया। घंटों तक यूपी और अन्य डिपो की बसें नहीं पहुंचीं। यात्री बस के इंतजार में भटकते रहे। 12 बजे काशीपुर डिपो की बरेली जाने वाली बस को रुद्रपुर गेट पर लगाया गया। डेढ़ घंटे के सफर के लिए यात्रियों को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि अन्य डिपो की बसें परिसर में नहीं पहुंच रही है। शीघ्र ही बाहरी डिपो के बसों को अंदर आने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed