फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If you create ruckus on Holi, you will spend the night in the lock-up: SSP

होली पर हुड़दंग किया तो हवालात में कटेगी रात : एसएसपी

Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
If you create ruckus on Holi, you will spend the night in the lock-up: SSP
रुद्रपुर। जिले में बुधवार को (आज) होली धूमधाम से मनाई जाएगी। एसएसपी अजय गणपति ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की है। उनका कहना है कि किसी अराजकतत्व ने हुड़दंग किया तो हवालात में रात काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी ने कहा कि जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी की जा रही है। रोडवेज व रेलवे स्टेशनों पर घूम रहे संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है। संवेदनशील क्षेत्राें में होली के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। माहौल खराब न हो इससे पहले सोमवार को पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया गया। होली को देखते हुए पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। अपरिहार्य कारणों पर ही पुलिस कर्मियों को छुट्टी मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई रंग नहीं लगवाना चाहता है तो जबरदस्ती न करें। आपसी तालमेल बनाकर होली खेलें।
विज्ञापन


होली के लिए पुलिस अलर्ट, जीरो रिस्पांस टाइम के साथ रहेगी पैनी नजर


रुद्रपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस कार्यालय में स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने त्योहार को लेकर की गई तैयारियों और तकनीकी निगरानी प्रणालियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के फीड की जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि शहर के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़ वाले बाजारों पर चौबीस घंटे पैनी नजर रखी जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना पर रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम होना चाहिए ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को विभिन्न जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। शहर के प्रवेश द्वारों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों, स्टंट करने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed