{"_id":"63b9a02e13a6fa4c2d1d43a3","slug":"if-undeclared-power-cuts-are-not-stopped-there-will-be-lockout-chouhan-kashipur-news-hld4878789113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की, तो होगी तालाबंदी : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की, तो होगी तालाबंदी : चौहान
विज्ञापन
काशीपुर में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते विधायक आदेश चौहान व अन्य। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। लगातार हो रही बिजलीकटौती से गुस्साएं क्षेत्रवासियों ने जसपुर विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के के अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। चेतावनी दी कि बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो ऊर्जा निगम दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी।
शनिवार को जसपुर विधायक आदेश चौहान और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कार्यकर्ताओं के साथ अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा का घेराव करते हुए कहा कि काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में विभाग लगातार कटौती की जा रही है। कड़ाके की ठंड में कटौती से बुजुर्गों, बच्चों, नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। विधायक चौहान ने कहा उद्योगों को तो 24 घंटे बिजली दी जा रही है। आम जनता से कहा जा रहा है कि उत्पादन कम होने से बिजली कटौती हो रही है। एसई ने ईई अजीत कुमार यादव को बुलाकर कटौती के संबंध में जानकारी ली।
विधायक ने चेतावनी दी यदि बिजली कटौती का शेड्यूल नहीं बदला गया तो वह अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर पार्षद अनिल चौहान, हिमांशु नंबरदार, मुशर्रफ हुसैन, सर्वेश चौहान मौजूद रहे।