फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the two brothers did not occupy the land beaten

जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो पिटे दो भाई

Mon, 25 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने जमकर अराजकता फैलाते हुए दो सगे भाइयों को बेरहमी से पीट दिया। एक भाई के सिर को तमंचे की बट मारकर फोड़ा गया, वहीं दूसरे विकलांग भाई का हाथ तोड़ दिया गया। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। पिटाई से गंभीर रुप से घायल दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की तरफ से दबंगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन


 बिंदुखेड़ा गांव में पौन बीघा सरकारी जमीन पर दो भाइयों राजेंद्र (46) और उसके विकलांग भाई पप्पू (38) का कब्जा है। सड़क से सटी होने के कारण जमीन पर माफिया की नजर टिकी है। राजेंद्र ने बताया कि मकान से सटी करीब पौने बीघा जमीन पर परिवार का 50 सालों से कब्जा है। जमीन पर वह चारा आदि बोते हैं। शनिवार रात असलहों से लैस आधा दर्जन से अधिक दबंग घर पहुंच गए। उसे और उसके भाई को जमीन छोड़ने के लिए धमकाया।
विज्ञापन


विरोध जताने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से पीटा। तमंचों से छह राउंड फायर भी किए गए। एक छर्रा उसके भाई पप्पू की अंगुली पर भी लगा। पप्पू का दायां हाथ भी तोड़ दिया गया और तमंचे की बट से उसके सिर में वार किया गया। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल हो गया। उसे मारपीट होने का अंदेशा पहले ही हो गया था, इसलिए उसने सुबह की कोतवाली में जाकर तहरीर दी थी। उसने कहा कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति होने के कारण जानमाल का डर सता रहा है। एसआई एके सिंह ने फायरिंग और मारपीट की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed