फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the speed remains, monsoon will arrive in two-three days

Udham Singh Nagar News: रफ्तार बनी रही तो दो-तीन दिन में दस्तक देगा मानसून

Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
If the speed remains, monsoon will arrive in two-three days
रुद्रपुर। मानसून यूपी के पूर्वी इलाके में दस्तक दे चुका है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो इसके 21-22 जून तक उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान है। पंत विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अगर गति धीमी पड़ी तो इसके 24-25 तक आने की संभावना है।
विज्ञापन


तराई में प्री मानसून के छाने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो काफी देर तक चलती रही। इस दौरान 1.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते बुधवार को तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री तो न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में भी बादल छाए रहे। कभी-कभी हल्की धूप निकल जा रही थी।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट लेकिन उमस से राहत नहीं
काशीपुर/झनकट। शहर में बरसात का दौर लगभग शुरू हो गया है। मंगलवार रात हुई बारिश ने लोगों को रात के समय गर्मी से राहत दिलाई थी। बुधवार सुबह भी मौसम सुहावना रहा लेकिन 11 बजे के बाद धूप खिलने से लोग उमस से परेशान रहे। हालांकि बीते दिन के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर झनकट में भी लोग मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed