फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the pressure of patients increased, the arrangement of prescription counters was changed.

Udham Singh Nagar News: मरीजों का दबाव बढ़ा तो बदली पर्चा काउंटरों की व्यवस्था

Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 21 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the pressure of patients increased, the arrangement of prescription counters was changed.
जिला अस्पताल में कट रहे महिला, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों के पर्चे
विज्ञापन

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पर्चा काउंटर की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। जिला अस्पताल में महिला और विशेष श्रेणी के मरीजों के दो काउंटरों पर पर्चे कट रहे हैं। पुरुषों के पर्चे काटने की व्यवस्था जिला अस्पताल में की गई है।
जिला अस्पताल में गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी पर अस्पताल प्रशासन को नई व्यवस्था लागू करनी पड़ी है। सितंबर की शुरुआत से जिला अस्पताल में पहले महिलाओं के लिए अलग से पर्चा काउंटर बनाया गया है। दूसरा काउंटर वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांंग, स्वतंत्रता सेनानी, राज्य आंदोलनकारियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। सामान्य पुरुषों के पर्चे मेडिकल कॉलेज परिसर में काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल के काउंटरों पर 418 लोगों के पर्चे कटे थे। मेडिकल काॅलेज स्थित षुरुष काउंटर में 426 लोगों के पर्चे बनाए गए। शुक्रवार को जिला अस्पताल में 518, मेडिकल कॉलेज में 527 लोगों की ओपीडी हुई। उससे पहले 16 सितंबर को जिला अस्पताल में 539, मेडिकल कॉलेज में 680 लोगों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-क्या कहते हैं मरीज:
मेडिकल कॉलेज में खोले गए पुरुष काउंटर पर भीड़ कम होने से पर्चा जल्द कट जा रहा है। भीड़ की वजह से डॉक्टरों को दिखाने में दिक्कत हो रही है। -संजय कुमार सिंह, लालपुर
-फोटो-06 पी
जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए एक और काउंटर बनाया जाना चाहिए। महिला मरीजों की संख्या अधिक होने से काफी इंतजार करना पड़ रहा है। -आरती देवी, सिराज कॉलोनी, रुद्रपुर-फोटो- 07पी


महिलाओं के लिए एक ही काउंटर होने से देरी से पर्चा कट रहा है। डॉक्टरों को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
-मनीषा शुक्ला, फुलसुंगा, रुद्रपुर-फोटो-08पी

डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लाइन की व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है। लोग लाइन तोड़कर बीच में घुस रहे हैं। बुजुर्ग मरीजों को दिक्कत हो रही है।
-रणजीत सिंह, सूरजपुर, गदरपुर-फोटो-09पी
-कोट:
महिलाओं के लिए एक और काउंटर बनाने पर विचार किया जा रहा है। काउंटर संचालन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की जाएगी। दो जगह पर्चे कटने से दबाव काफी कम हुआ है।
-डॉ. आरके सिन्हा, पीएमएस जिला अस्पताल रुद्रपुर
--
-फोटो-10पी- इंतजार बारी का:जिला अस्पताल में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़। संवाद
...........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed