फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If the mining does not stop, the action will be on the officials

खनन नहीं रुका तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। Updated Wed, 25 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
जंगलों और नदी नालों में अवैध खनन की सूचना पर एसडीओ फॉरेस्ट बाबूलाल ने तीनों रेंज के अधिकारियों को खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद खनन नही रुके तो बीट वाचरों और क्षेत्र के फॉरेस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को जंगलों से आरबीएम और मिट्टी का अवैध रूप से खनन किए जाने की खबर मिल रही हैं। इसमें खटीमा वन रेंज के गोसीकुआं भुड़ाई क्षेत्र में हो रहा खनन, दियां-गांगी में आरबीएम का खनन प्रमुख है। एसडीओ वन ने संबंधित रेंजों को निर्देशित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। खटीमा वन रेंज के रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गोसीकुआं में छापामार कार्रवाई की गई, लेकिन खनन माफिया रात के अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर सहित भाग गए। इस मामले में बीट वाचर व फॉरेस्टर को निर्देशित किया जा चुका है। शिकायत आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ वन बाबूलाल ने तीनों रेंजरों को वनों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed