{"_id":"61fad797eb76de1829538f42","slug":"if-one-will-join-stage-with-star-campaigner-rudrapur-news-hld45261957","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारक के साथ स्टेज पर मौजूद प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्रचारक के साथ स्टेज पर मौजूद प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा खर्च
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रेक्षकों का कहना है कि स्टार प्रचारक के साथ मंच साझा करने वाले सभी प्रत्याशियों के खाते मेें अतिरिक्त खर्च जोड़ा जाएगा। तीन, सात और 11 फरवरी को विधानसभावार सभी प्रत्याशियों का लेखांकन किया जाएगा।
प्रेक्षक धीरेंद्र मणि त्रिपाठी और दर्पण अमरवंशी ने बुधवार को प्रत्याशी और प्रतिनिधियों की बैठक लेकर आयोग की गाइडलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की टीम आपके लिए तत्पर है, कोई भी शंका होने पर उसका समाधान करा लें। कोविड के दृष्टिगत सभी प्रत्याशी सभाओं, रैलियों, रोड शो आदि में प्रोटोकाल का विशेष ध्यान दें। बैठक में नोडल अधिकारी व्यय और मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल ने बताया कि जनसभाओं हेतु सभा स्थल के लिए समय से सुविधा एप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके लिए सभास्थल, हॉल, हैलीपेड की सूची व्हाट्स एप, ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है। इंडोर और आउटडोर सभाओं के लिए निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत कम लोगों की अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी निर्धारित बैंक से ही सारे खर्चे करेंगे, अपने व्यक्तिगत खाते से निर्वाचन के लिए व्यय न करें। किसी भी निर्वाचन संबंधी रैली, जुलूस, प्रचार सामग्री, वीडियो वैन, ऑडियो कंटेन्ट आदि की अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र, आरओ प्रत्यूष सिंह सहित कांग्रेस के अनिल शर्मा, न्याय धर्म सभा के मुनीष शर्मा, संजय श्रीवास्तव, एनडीएस के रघुवीर सिंह, यूकेडी के पूरन सिंह, भाजपा के केडी कर्नाटक, अशोक सिंघल, समाजवादी पार्टी के कक्का सिंह, आम आदमी पार्टी के मनोज कालाकोटी, बीएसपी के रोहित राणा आदि प्रतिनिधि उपस्थित थे।