{"_id":"27a32114c3cbcd4eea38cc650d5a3ab5","slug":"idol-in-four-days-will-be-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में हो जाएगा मूर्ति खंडित का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में हो जाएगा मूर्ति खंडित का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चामुंडा देवी की मूर्ति खंडित करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर धरना दिया। बाद में डीएम डा. पंकज पांडे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे द्वारा 18 अप्रैल तक अपराधी को पकड़ने के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
मंगलवार की सुबह से ही भाजपाई और बजरंग दल के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर रतन सिनेमा रोड पर धरने पर बैठ गए। एसडीएम पीएस राणा और सीओ पीसी आर्या ने भाजपाइयों से धरना समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन वह आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही धरना समाप्त करने पर अडे़ रहे। कुछ समय बाद लगभग डेढ़ बजे डीएम डा. पंकज पांडे और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे पहुंचे और धरना देने वालों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। डीएम ने लोगों से मामले के खुलासे के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। एसएसपी ने कहा कि अपराधी की खोजबीन में पुलिस की आठ टीमें लगी हैं। पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस का प्रयास है कि भविष्य में भी इस प्रकार की घटना नहीं होगी। इस पर डीएम व एसएसपी ने 18 अप्रैल तक घटना का खुलासा करने का समय मांगा। इस पर भाजपाइयों ने सहमति जताकर धरना समाप्त करने की घोषाणा की।
इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राम मेहरोत्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा चौहान, जिलाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, नरेंद्र मानस, ईश्वर गुप्ता, मोहन बिष्ट, केके अग्रवाल, रीति नागर, सुुधा शर्मा, अनिता चौहान, मंजू यादव, रविपाल, ब्रजेश सैनी, प्रशांत पंडित, पवन शर्मा, विरेंद्र चौहान, सर्वजीत सिंह, गुरुबख्श सिंह बग्गा, अमित मनचंदा, पुष्कर बिष्ट समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।