फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   I only get three per cent of the unemployed allowance

तीन फीसदी बेरोजगारों को ही मिल रहा भत्ता

Wed, 17 Feb 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर Updated Wed, 17 Feb 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
I only get three per cent of the unemployed allowance

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा है कि रोजगार देने में असफल राज्य सरकार बेरोजगारों को महंगाई भत्ता भी नहीं दे पा रही है। प्रदेश में महज तीन फीसदी बेरोजगारों को ही भत्ता मिला है। खनन माफिया से सरकार की सांठगांठ है। जिसके चलते माफिया पर लगे जुर्मानों को एक चौथाई से भी कर कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन



मंगलवार को भगत सिंह चौक पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसका तीखा विरोध किया जाएगा। खेलों को बढ़ावा देने के सरकार के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। बैडमिंटन को छोड़कर क्रिकेट सहित किसी भी खेल की एसोसिएशन तक गठित नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन


प्रदेश में ईमानदारी से काम करने वालों का शोषण हो रहा है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने भूरारानी मोड़ पर प्रदेश अध्यक्ष लटवाल का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता विशाल रैली के साथ उन्हें आयोजन स्थल तक लाए। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ ही लटवाल को फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण चुघ, पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, आदेश ठाकुर, राजेश ग्रोवर, विकास शर्मा, श्रीकांत राठौर, पिंटू पाल, मोहन तिवारी, टिंकू मिश्रा, रोहित बत्रा, सुनील यादव, विरेंद्र सामंती, सुनील चौहान, राजेश बजाज, प्रहलाद परिहार, नवल चंदोला, गोपाल पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed