फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   I have come, show me arrested and win a medal...

Udham Singh Nagar News: मैं आ गया हूं, मुझे गिरफ्तार दिखा कर पदक जीत लो...

Tue, 03 Mar 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
I have come, show me arrested and win a medal...
रुद्रपुर। मैं आ गया हूं, मुझे गिरफ्तार दिखा कर अब पदक जीत लो। नमाजी को पीटने के मामले में पंतनगर थाने में आत्मसमर्पण करने से पहले अटरिया मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा ने यह बात पुलिस के लिए कही। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दूसरे समुदाय का एक व्यक्ति खाली मैदान में चादर बिछाकर नमाज पढ़ता हुआ दिखा। नमाज पढ़ने के दौरान अटरिया मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा उसे पीटते हुए दिखाई दिए। इस मामले में दूसरे समुदाय के लोगों में आक्रोश पनप गया था। पीड़ित की ओर से पंतनगर थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी कर आरोपी पुजारी की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर शाम पुजारी खुद ही तीन समर्थकों के साथ पंतनगर थाने पहुंच गया। उसका कहना था कि किसी काम से बाहर होने पर वह पुलिस से दूर था। अब आ गया हूं, मुझे गिरफ्तार दिखा कर पुलिस पदक जीत सकती है। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि अरविंद को कोर्ट में पेश करने के बाद हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed