{"_id":"65832a586dad4d0be1049b6a","slug":"husbands-death-in-shock-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-6654-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटूट प्रेमः पति के जाने का लगा सदमा, आठ घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, साथ जीने-मरने के वादे को किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटूट प्रेमः पति के जाने का लगा सदमा, आठ घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, साथ जीने-मरने के वादे को किया पूरा
Thu, 21 Dec 2023 04:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:54 PM IST
सार
रुद्रपुर की सुभाष काॅलोनी में पति की मौत का दुख पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और पति की मौत के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दंपती खेमकरण पाल और कमला। स्रोत परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर शहर की सुभाष काॅलोनी में पति की मौत का दुख पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी। पति की मौत के आठ घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। बुजुर्ग दंपती की मौत चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे सुभाष काॅलोनी निवासी खेमकरण पाल (80) का निधन हो गया था। खेमकरण काफी समय से बीमार चल रहे थे। काॅलोनी में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ललित बिष्ट ने बताया कि खेमकरण की मौत से परिजन दुखी थे और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
इसी बीच बुधवार सुबह करीब पांच बजे खेमकरण पाल की पत्नी कमला देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु को कमला सहन नहीं कर सकी जिसके बाद दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी और श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। बताया कि खेमकरण बीमार थे, जबकि कमला देवी स्वस्थ थीं।
विज्ञापन