फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Husband killed his wife in kichha udham singh nagar

CRIME: पत्नी को हंसिये से काट डाला, नौ साल पहले हुई थी शादी; आरोपी ने बहन के घर के पास दिया वारदात को अंजाम

Sat, 22 Jun 2024 06:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 22 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में बदचलनी के शक में एक पति ने अपनी बहन के घर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
Husband killed his wife in kichha udham singh nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में बदचलनी के शक में एक पति ने अपनी बहन के घर पर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

किच्छा के रहने वाला अशोक कुमार पुत्र कन्हई लाल की नौ साल पहले महतोष गदरपुर निवासी सुखलाल की पुत्री पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दंपती का एक बेटा व एक बेटी हैं। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपी अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इस बात को लेकर पति- पत्नी में विवाद होता था। अशोक की बहन धनवती चीनी मिल के निकट बनी एक कॉलोनी में अपने पति तेजपाल व बच्चों के साथ रहती थी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव: शादी कर पांच लोगों को ठग चुकी है महिला, दहशत में लोग; तीन में पाए गए लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

धनवती ने बताया कि चार पांच दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद की खबर मिली तो वह दोनों को अपने घर ले आई थी। शनिवार दोपहर वह एक घर में झाड़ू-पोंछा करने गई थी। करीब दो बजे जब वह काम से लौटी तो उसका भाई घर के बाहर बैठा था जबकि भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। यह देख वह अपने फार्म स्वामी के यहां गई और घटना की जानकारी दी। फार्म स्वामी ने 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर फॉरेसिंक टीम के एसआई सत्य प्रकाश रयपा, नरेश गिरी व भूपेंद्र मर्तोलिया मौके पर पहुंचे। वहां टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

मैने अपने भाई को पकड़वाया
मृतका की ननंद धनवती ने बिलखते हुए बताया कि अगर वह घटना के समय घर पर होती तो यह हत्या नही होती। उसने बताया कि जब वह घर आई तो भाभी को मृत देख उसके होश उड़ गए।


पुलिस ने किया हंसिया बरामद

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई विनोद जोशी, ओम प्रकाश नेगी, विजय कुमार, महिला एसआई नीलम मेहरा समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसआई ने बताया कि मृतका के गले पर वार किए गए हैं। मौके से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया गया है।

बिलखती पहुंची मृतक की मां
पूनम की हत्या की सूचना मिलने पर मां मुन्नी देवी बिलखती हुई अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी ने बताया कि पूनम एक महीने तक मायके में रही। चार पांच दिन पहले उसका दामाद अशोक ससुराल आया था और कहा कि स्कूल खुलने वाले हैं तुम घर चलो। जबकि पूनम आना नहीं चाहती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed