{"_id":"5d7fd83d8ebc3e0130771af7","slug":"husband-created-second-marriage-after-giving-birth-to-three-daughters-kashipur-news-hld356947642","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बेटियों के जन्म देने पर पति ने रचाया दूसरा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बेटियों के जन्म देने पर पति ने रचाया दूसरा निकाह
विज्ञापन
काशीपुर में राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपती महिलाएं। अमर उजाला
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लगातार तीन बेटियों को जन्म देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने रामपुर की एक किशोरी के साथ दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
बाजपुर के ग्राम मुडिया पिस्तौर निवासी सलमा का विवाह 11 अगस्त 2009 कंधों बाजपुर निवासी इमरान के साथ हुआ था। उसने तीन पुत्रियां को जन्म दिया। लगातार बेटियां होने से उसके ससुराली उसे ताने देने लगे और उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि बेटियों के भरण पोषण के लिए ससुराली उससे मायके से नकदी लाने की मांग करने लगे।
मार्च 2018 में ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर निकाल दिया। दो अप्रैल 2018 को उसने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग के बाद 4 अगस्त 2018 को महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सलमा का कहना है कि उसके पति ने रामपुर में एक किशोरी के साथ निकाह कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सलमा व उसके परिजनों ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्षा अमिता लोहनी को आप बीती सुनाई। उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी समेत उच्चाधिकारियों से की है।