फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hungar strike is over.

गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी के आश्वासन पर मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल समाप्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Hungar strike is over.
बाजपुर चीनी मिल गेट अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराते गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी - फोटो : BAZPUR
चीनी मिल में नियोजन के लिए भूख हड़ताल पर बैठे मृतक आश्रितों ने गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद के समीक्षा अधिकारी के आश्वासन पर अनशन समाप्त कर दिया। इस दौरान अनशन स्थल पर गन्ना मंत्री के समीक्षा अधिकारी से पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते की झड़प भी हुई लेकिन बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

चीनी मिल में नियोजन के लिए सागर डिसूजा, मोहनीश शर्मा, शानू कुमार, विशाल, नावेद, मनोज नेगी ने भूख हड़ताल शुरू की थी। भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आई जिस पर सागर डिसूजा, शानू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि मोहनीश शर्मा की माता रेनू शमा की अनशन स्थल पर हालत खराब हो गई थी। मोहनीश शर्मा अपनी माता का एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद के समीक्षा अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। दो घंटे तक चली वार्ता के बाद अनशनकारी माने। इस पर समीक्षा अधिकारी संदीप यादव और तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने जूस पिलाकर अनशनकारियों की भूख हड़ताल समाप्त कराई। मृतक आश्रितों ने कहा कि दो दिन में मांग पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर अनशन फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed