{"_id":"5a7739bf4f1c1b462c8b6174","slug":"how-the-encroachment-will-be-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हमने कहा, हमसे नहीं कहा’ से तो अतिक्रमण नहीं हटेगा साहब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हमने कहा, हमसे नहीं कहा’ से तो अतिक्रमण नहीं हटेगा साहब
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में गुरुद्वारा रोड पर दुकानों के आगे लगी ठेलियां।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। दुकानों के आगे सड़क पर ठेले और खोखों के लगने से मार्ग संकरे हो रहे हैं। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन और नगर निगम की चेतावनी का अतिक्रमणकारियों पर असर नहीं हो रहा है। खास बात यह भी है कि शहर की बड़ी समस्या बन चुके अतिक्रमण पर प्रशासन और पुलिस का रवैया भी ढुलमुल है।
विज्ञापन
मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) जहां पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की बात कह रहे हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि हमसे फोर्स के संबंध में कोई बात ही नहीं हुई है।
विज्ञापन
रुद्रपुर के विधवानी बाजार, गोल मार्केट, पंजाबी मार्केट, मटकेवाली वाली गली, दुर्गा मंदिर गली, हरि मंदिर गली, गुड़ मंडी और गांधी पार्क के मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण मुख्य समस्या बन चुका है। पिछले दिनों नगर निगम और प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 32 दुकानों का चालान काटा था। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में कुछ व्यापारियों ने भी प्रशासन की टीम को सहयोग दिया था। इसके बावजूद अतिक्रमणकारी बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा बताते हैं कि हाल में उन्होंने एमएनए जय भारत सिंह से कई बार इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है। तब एमएनए का कहना था कि पुलिस से सहयोग नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं की जा पा रही है। इधर, उन्होंने जब पुलिस से इस संबंध में पूछा तो पुलिस का कहना था कि मुख्य नगर आयुक्त ने उनसे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए फोर्स नहीं मांगी है।
रविवार को जब सीओ स्वतंत्र कुमार से इस संबंध में अमर उजाला ने बात की तो उनका कहना था जब नगर निगम फोर्स मांगता है तो हम तत्काल पुलिस बल मुहैया कराते हैं। हाल फिलहाल में नगर निगम की ओर से हमसे फोर्स की कोई डिमांड नहीं की गई है। वहीं, उप नगर आयुक्त डीके तिवारी का कहना है कि नगर निकाय चुनाव नजदीक होने के कारण शहरी क्षेत्र में पिछड़ी जाति की जनगणना का कार्य चल रहा है। इस कारण व्यस्तता के चलते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है, जबकि मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह के मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका है।