{"_id":"6af4a354800ff341c206d073","slug":"how-rudrapur-became-the-top-performer-among-himalayan-states-discover-the-full-story-of-its-cleanliness-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149623-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर कैसे बना हिमालयी राज्यों में टॉप, जानिए स्वच्छता की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर कैसे बना हिमालयी राज्यों में टॉप, जानिए स्वच्छता की पूरी कहानी
Wed, 11 Nov 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में रुद्रपुर ने हिमालयी राज्यों में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। यह सफलता अचानक नहीं मिली। इसके पीछे कचरा उठाने से लेकर उसके निस्तारण तक की पूरी व्यवस्था पर किया गया निरंतर काम है। एक साल के अंदर शहर में अप्रत्याशित तमाम काम हुए। स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन केवल सड़कों की सफाई से नहीं होता, बल्कि संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नागरिक सहभागिता और जमीनी क्रियान्वयन को परखा जाता है। इन्हीं मानकों पर रुद्रपुर बाकी शहरों से आगे निकला। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से नियमित रूप से कूड़ा उठाया गया। इससे गलियों और बाजारों में कूड़ा जमा होने की समस्या कम हुई। पिछली बार नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर 467वीं रैंक से छलांग लगाकर 169वीं रैंक हासिल की थी। इस बार हिमालयी राज्यों में अव्वल स्थान हासिल किया।
इनसेट
इन कार्यों ने दिलाई राष्ट्रीय पहचान
गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण : स्रोत पर ही गीले और सूखे कचरे को अलग करने पर जोर दिया गया। इससे कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण आसान हुआ।
--
वैज्ञानिक प्रसंस्करण और निस्तारण : एकत्रित कचरे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस कर निस्तारित किया गया। खुले में कूड़ा डालने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण किया गया।
--
सार्वजनिक स्थलों की सफाई : बाजारों, सामुदायिक क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
--
नागरिकों की सहभागिता : स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई गई। नागरिकों को सफाई अभियान से जोड़ा गया, जिससे यह काम सिर्फ निगम का नहीं, शहर का अभियान बना।
विज्ञापन
--
सफाई मित्रों का कल्याण : सफाई मित्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण को भी मूल्यांकन में महत्व दिया गया। उनके लिए सुविधाओं पर काम किया गया।
--
दस्तावेजीकरण और सत्यापन : नगर निगम के कार्यों का पूरा दस्तावेजीकरण किया गया। अभिलेखों और जमीनी सत्यापन के आधार पर ही रुद्रपुर को यह रैंक मिली।
--
--
कोट:
राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान रुद्रपुर के लिए केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि शहरवासियों के सामूहिक प्रयास, सफाई मित्रों के अथक परिश्रम और स्वच्छ शहर के संकल्प की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल कर रुद्रपुर ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है। - विकास शर्मा, मेयर, रुद्रपुर।
--
इस सम्मान से नगर निगम की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को बनाए रखने के साथ ही स्वच्छता के मानकों को और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जाएगा। शहर के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयासों को गति दी जाएगी। - शिप्रा जोशी, नगर आयुक्त।