फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   House of Mushtaq accused in Puja murder case demolishe

पूजा हत्याकांड: मुश्ताक के घर को किया ध्वस्त, हरियाणा जेल में बंद है आरोपी; बहन के घर में मिला था ये सामान

Mon, 05 May 2025 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 05 May 2025 10:58 AM IST
सार

पूजा मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने हत्यारोपी मुश्ताक का सितारगंज के गौरीखेड़ा में बना अवैध घर ध्वस्त कर दिया। ये जमीन एसटी वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है और इस पर मुश्ताक के पिता अली अहमद ने अवैध रूप से मकान बनाया था।

विज्ञापन
House of Mushtaq accused in Puja murder case demolishe
पूजा हत्याकांड के आरोपी मुश्ताक का घर ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूजा मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। संयुक्त टीम ने हत्यारोपी मुश्ताक का सितारगंज के गौरीखेड़ा में बना अवैध घर ध्वस्त कर दिया। ये जमीन एसटी वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है और इस पर मुश्ताक के पिता अली अहमद ने अवैध रूप से मकान बनाया था। पुलिस को घर पर कोई नहीं मिला और मकान के रखे सामान की फर्द बना ली गई।
विज्ञापन


हत्यारोपी मुश्ताक हरियाणा जेल में बंद
बुधवार को खटीमा में अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में एक युवती की सिर कटी सड़ी गली लाश मिली थी। युवती की शिनाख्त बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) के रूप में हुई। वह करीब पांच माह से लापता थी और उसकी गुमशुदगी हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हरियाणा पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


पूजा का मुश्ताक के साथ वर्ष 2022 से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर आकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया था। इसका विरोध करने पर मुश्ताक ने पूजा को अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में ले जाकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर नदन्ना से पूजा की सिर कटी लाश बरामद की थी। लेकिन उसका सिर बरामद नहीं हो सका था। शनिवार को गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने की पुलिस ने मुश्ताक की निशानदेही पर कटे सिर की तलाश की सफलता नहीं मिली। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से पूजा का मोबाइल बरामद किया था। मृतका का गला काटने में प्रयुक्त चाकू अभियुक्त को उसकी बहन फूलबानो के घर नई बस्ती, अमाऊं से बरामद किया था। लेकिन उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed